उत्तराखंडदेहारादूनपॉलिटिकल तड़कामुद्दा गरम हैराजनीतिहरिद्वार

गदरपुर में मचेगा गदर,विधायक अरविंद पांडे के घर बनेगी ‘घी-खिचाड़ी‘!

क्या त्रिवेंद्र, बलूनी और कौशिक मिलकर बनाएंगे ‘चक्रव्यूह‘? ठाकुर-ब्राह्मण की जोड़ी बनेगी संकटमोचक या फिर हटेगा पांडे का अतिक्रमण। 

आज गदरपुर में ठाकुर-ब्राह्मणों का घी-खिचाड़ी भोज होगा। मकर संक्राति के उपलक्ष्य में या वसंत पंचमी को लेकर यह आयोजन हो रहा है। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी जो सांसद बनने के बाद दिल्ली में ही जमे रहते हैं और खैरासैंण का सूूरज यानी त्रिवेंद्र हरिद्वार के लाल तप्पड़ पर चमक रहा है, हरिद्वार के विधायक मदन कौशिक के साथ गदरपुर में विधायक अरविंद पांडे के घर पर जाएंगे। इस मुलाकात को लेकर सियासी हलचल तेज हो गयी है और कयासों का बाजार गरम है।

 

भाजपा के विधायक अरविंद पांडे और मदन कौशिक पिछले चार साल से वनवास में थे। मदन कौशिक पिछले चार साल अपने खन्ना नगर स्थित चार घरों में बारी-बारी से एक एक साल रहे। उनका अब वनवास पूरा हो रहा है। अरविंद पांडे का हाल भी कुछ ऐसा ही रहा। वो कहीं खो से गये थे और जब लाइमलाइट में आए तो विवादों से ही नाता रहा और कल तो घर पर ही अतिक्रमण का नोटिस चस्पा दिया गया।

 

राजनीति में इस चोैकड़ी के मिलन को लेकर अफवाहों का बाजार गरम हो गया है। हो सकता है कि महज एक घंटे की मुलाकात निजी हो, लेकिन जब अरविंद पांडे कई बार सीएम की तारीफ कर रहे हौं, और फिर भी मुसीबतों से घिर गये हों तो क्या पता त्रिवेंद्र-बलूनी उनके संकटमोचक बन जाएं? देखें,  क्या और कैसी खिचड़ी बनती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!