Blogराजनीतिराष्ट्रीयहरिद्वार

कांग्रेस अध्यक्ष मलिका अर्जुन खड़गे के बयान पर कार्रवाई की मांग, चुनाव आयोग को भेजा गया पत्र

भड़काऊ और आपत्तिजनक भाषा के प्रयोग को लेकर विरोध दर्ज किया गया है।

हरिद्वार। राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मलिका अर्जुन खरगे द्वारा हाल के चुनावी भाषणों में कथित तौर पर भड़काऊ और आपत्तिजनक भाषा के प्रयोग को लेकर विरोध दर्ज किया गया है।
हरिद्वार के जगजीतपुर निवासी अधिवक्ता अरुण भदोरिया, कमल भदोरिया और विधि छात्र चेतन भदोरिया द्वारा भारत निर्वाचन आयोग को पत्र भेजकर खड़गे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

पत्र में आरोप लगाया गया है कि असम के बराक वैली क्षेत्र में एक चुनावी सभा के दौरान खड़गे ने भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तुलना “जहरीले सांप” से की, जिसे आपत्तिजनक और भड़काऊ बताया गया है।

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इस प्रकार की भाषा से समाज में तनाव पैदा हो सकता है और चुनाव प्रक्रिया प्रभावित होने की आशंका है।

पत्र में पूर्व के बयानों का भी उल्लेख किया गया है, जिनमें—
अप्रैल 2023 में कर्नाटक के कलबुर्गी में आयोजित रैली में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संदर्भ में विवादित टिप्पणी,
नवंबर 2024 में महाराष्ट्र के सांगली में दिए गए बयान,
तथा 7 अप्रैल 2026 को असम में कथित बयान शामिल हैं।
शिकायतकर्ताओं ने चुनाव आयोग से मांग की है कि:
खड़गे के ऐसे भाषणों पर तत्काल रोक लगाई जाए,
चुनावी रैलियों में उनकी भागीदारी पर प्रतिबंध लगाया जाए,
तथा संबंधित बयानों के आधार पर कानूनी कार्रवाई (अभियोग दर्ज) की जाए।

पत्र में यह भी कहा गया है कि इस तरह के बयानों से देश की शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया पर असर पड़ सकता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!