उत्तराखंडखननदेहारादूनभ्रष्टाचारमुद्दा गरम हैवन विभागहरिद्वार

कटेबड चौकी वन दरोगा और वन आरक्षी को किया हरिद्वार अटैच।

नेशनल डर्बी टाइम्स की खबर का दिखा असर।

ज्ञात हो कि बीते दिनों आरक्षित वन क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन को लेकर नेशनल डर्बी टाइम्स ने एक खबर लिखी थी जिसपर डीएफओ हरिद्वार स्वप्निल अनिरुद्ध द्वारा चिड़ियापुर रेंज में आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध खनन में श्री हनुमंत द्विवेदी वन दरोगा एवं श्री राहुल राणा वन आरक्षी को तत्काल प्रभाव से हरिद्वार वन प्रभाग में अटैच कर दिए हैं इससे पूर्व में भी लक्सर रेंज में आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध खनन होने पर वन दरोगा एवं वन आरक्षी को निलंबित किया गया था।

डीएफओ हरिद्वार स्वप्निल अनिरुद्ध स्वप्निल अनिरुद्ध

परंतु प्रायः देखने में आता है कि सिर्फ छोटे कर्मचारियों पर ही कार्यवाही होती हैं,चिड़ियापुर रेंज में आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध खनन में अब यह देखना है कि वन दरोगा एवं वन आरक्षी के पश्चात् रेंजर पर कब तक क्या कार्यवाही होगी। या सिर्फ छोटे कर्मचारियों पर कार्यवाही कर लीपा पोती करके कैसे को बंद कर दिया जाएगा और इसमें शामिल अन्य लोगों को भ्रष्टाचार करने के लिए छूट दी जाएगी। इतने बड़े अवैध खनन को सिर्फ दो लोग तो नहीं कर सकते।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!