अपराधउत्तराखंडखननदेहारादूनमुद्दा गरम हैवन विभागहरिद्वार

डीएफओ हरिद्वार के विरोध में प्रदर्शन कर किया पुतला दहन।

15 दिन के भीतर मांगे नहीं मानी गई तो, हॉफ का पुतला होगा दहन।

  • जन अधिकार पार्टी (ज.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली ने हरिद्वार वन प्रभाग में DFO स्वप्निल अनिरुद्ध द्वारा किए जा रहे अवैध खनन, अवैध कटान, फर्जी प्लांटेशन, बाघ हत्या और अवैध वसूली के विरोध में डीएफओ कार्यालय तक पैदल मार्च कर जोरदार प्रदर्शन किया तथा डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध का पुतला दहन किया। 15 दिन के भीतर मांगे नहीं मानी गयी तो HoFF कार्यालय का घेराव कर HoFF का पुतला दहन किया जाएगा।
    प्रमुख मांगें: डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध को तत्काल निलंबित किया जाए व बाघ हत्याकांड,अवैध खनन, अवैध पेड़ कटान व फर्जी प्लांटेशन घोटाला अवैध वसूली की सीबीआई जांच की जाए व सभी दोषी अधिकारियों कर्मचारियों पर आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाए। जन अधिकार पार्टी (ज.) का स्पष्ट संदेश: यदि वन विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो जन अधिकार पार्टी (ज.) जनता के साथ मिलकर लोकतांत्रिक तरीके से अपना आंदोलन और तेज करेगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मास्टर रिजवान , प्रदेश सचिव कुर्बान अली , प्रदेश उपाध्यक्ष हसरत अली , जिलाध्यक्ष रूड़की हरिद्वार नदीम अहमद, महिला अध्यक्ष (ग्रामीण) कोमल, जिला उपाध्यक्ष गरिमा ठाकुर , रीना, युवा मोर्चा अध्यक्ष शालिम शाह, शाहरुख खान, राव अफराज, जाबिर अंसारी, माँगा हसन, गुल्लु अंसारी, मीडिया प्रभारी अमन जैन, इंतजार, डॉ. जहाँगीर आलम, लक्सर प्रभारी जमाल अख्तर, बोलीशाह, शाहनज़र, डॉ. कामिल, मुराद दरियापुर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!