Blogअपराधउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंमुद्दा गरम है

रीडिंग गोलमाल में जेई सस्पेंड, चीफ की कार्रवाई से ऊर्जा विभाग में हड़कंप

बहादराबाद उपखंड में तैनात जेई प्रीतम सिंह को सस्पेंड

हरिद्वार। रीडिंग गड़बड़ी में बड़ी कार्रवाई करते हुए चीफ इंजीनियर शेखर चंद्र त्रिपाठी के निर्देश पर बहादराबाद उपखंड में तैनात जेई प्रीतम सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। इस कार्यवाही से ऊर्जा विभाग में हड़कंप मच गया। वहीं, मीटर रीडर के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही चीफ इंजीनियर शेखर चंद त्रिपाठी के सख्त निर्देश पर प्रकरण में शामिल सभी के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्वालापुर विद्युत वितरण खंड अंतर्गत उपखण्ड बहादराबाद स्थित खेलड़ी गांव में एक उपभोक्ता के मीटर में रीडिंग ब्लॉक कर विभाग को लाखों का नुकसान पहुंचाने के मामले में चीफ इंजीनियर शेखर चंद त्रिपाठी के निर्देश पर सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर द्वारा जेई प्रीतम सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही प्रकरण में शामिल मीटर रीडर के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। चीफ इंजीनियर शेखर चंद त्रिपाठी की इस कार्यवाही से महकमे में हड़कंप मच गया है। वहीं, सूत्रों के अनुसार जेई पूर्व में भी कई प्रकरण एवं जांचों को लेकर चर्चाओं में रहे है।

चीफ इंजीनियर ऊर्जा विभाग हरिद्वार शेखर चंद त्रिपाठी ने कहा कि प्रकरण में शामिल किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा, विभाग को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!